The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

उद्योग मंत्री लखमा सुकमा में करेंगे ध्वजारोहण

Spread the love

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस का यह समारोह सुकमा के मिनी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखमा शहीद जवानों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षित झांकी निकाली जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विशिष्ट उपब्धियों के लिए स्वयं सेवी-समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अधिकायिं-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor