The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

J. L. Football Academy का Girls Football Festival आयोजित

Spread the love

रायपुर। दूधाधारी मठ मैदान में J. L. Football Academy द्वारा Girls Football Festival का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को फुटबॉल से जोड़ना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा खेलों के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना था।
इस फेस्टिवल में 35 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने वार्म-अप, फुटबॉल स्किल चैलेंज, फन गेम्स एवं मिनी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन FIFA Football for Schools Master Trainer एवं NSNIS Coach शालिनी यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सी. एस. बघेल, शिव प्रकाश यादव, पूर्णेंद्र यादव, पवन ध्रुव, रवीना महानंद तथा सीनियर विमेंस फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। सभी ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से फुटबॉल खेलने और खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
आयोजकों ने बताया कि J. L. Football Academy भविष्य में भी बालिकाओं के लिए ऐसे फुटबॉल फेस्टिवल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक बेटियाँ खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *