The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान से गहने व नगदी चोरी,तीन चोर गिरफ्तार,1 लाख 57 हजार के गहने बरामद

Spread the love

रायगढ़।सूने मकान से लाखों के गहने व केश चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चोरी के पैसे का पैसा जुआ और शराब में उड़ा रहे थे। तब यें पुलिस की नजर में आ गए और पकड़े गए हैं। पकड़ने जाने पर पता चला कि इन्होंने एक घर से लाखों रुपए के जेवर और कैश उड़ाए थे। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई को लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 13 के रहने वाले मधुकर सिंघानिया ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मधुकर राइस मिल का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया था कि वह 14 जुलाई को सत्संग के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से आने के बाद वह सो गए थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि उनके पुराने घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर से करीब 2 लाख के गहने और करीब 50 हजार कैश गायब थे। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। इस बीच पुलिस ने 3 युवकों को जुआ खेलते, शराब पीते पकड़े गए। शक के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने मधुकर सिंघानिया के घर से चोरी की बात कबूल कर ली।
तीनों आरोपियों ने अपना नाम रोहित निषाद, रितेश शुक्ला और अमन यादव बताया है। तीनों ने चोरी किये रुपये को खा-पीकर खत्म कर दिए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से एक लाख 57 हजार के जेवर जब्त कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *