The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जोगी कांग्रेस के नेता रोहित साहू आज करेंगे भाजपा प्रवेश

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू 17 नवंबर दिन बुधवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा मंडल राजिम का दीपावली मिलन समारोह में वह भाजपा प्रवेश करेंगे। इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के अलावा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू आदि वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेताओं के स्वागत में पूरा राजिम विधानसभा मुख्यालय रोहितमय दिख रहा है। जगह-जगह बैनर पोस्टर के साथ ही पूरे विधानसभा में आज सुबह से ही रोहित की ही चर्चा हो रही है। गांव शहर सभी जगह भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल ही दिख रहे है। लोगों को बेसब्री से भाजपा के बड़े नेताओं का इंतजार है। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के भाजपा प्रवेश के साथ ही संगठन में राजिम विधानसभा क्षेत्र को बल मिलेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में रोहित साहू जोगी कांग्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी अच्छी खासी लीड किए थे। नतीजा इन्होंने तीसरे स्थान प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया था। अब इनके भाजपा में प्रवेश होने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि राजिम विधानसभा क्षेत्र भाजपामय में हो जाएगा। कहना लाजमी होगा कि लोगों में एक अच्छा उत्साह है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor