The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। पाटन विकासखंड के ग्राम दैमार में एक बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। मां बेटे के बीच सिर्फ काम पर जाने के लिए विवाद हुआ था। मां शांति बाई ने काम पर जाने के लिए बेटे सतीश से कहा तो विवाद हो गया और यह विवाद ही हत्या की परिणिति बन गया। जब आरोपी की मां शांति बाई नहाने के लिए बाथरूम गई तब आरोपी सतीश पीछे से आया और भारी भरकम सब्बल से वार कर अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को पाटन पुलिस ने ग्राम दैमार से ही गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस हत्या की धारा के तहत कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *