The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

कंगना रनौत को मिली चौथी बार नेशनल अवॉर्ड

Spread the love

नई दिल्ली। 67वें नेशनल फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। कंगना रनौत को इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उनको यह अवॉर्ड फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ के लिए मिला है। एक्ट्रेस ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर की है और एक-एक कर सबका शुक्रिया अदा किया है।

कंगना ने जाहिर की खुशी
कंगना रनौत ने अवॉर्ड मिलने के बाद अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली, फिल्म की टीम और अवॉर्ड जूरी का शुक्रिया अदा किया है।
चौथी बार जीता नेशनल अवॉर्ड
यह चौथी बार है जब कंगना ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। पहली बार कंगना को साल 2010 में फिल्म ‘फैशन’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। दूसरी बार कंगना को नेशनल अवॉर्ड साल 2015 में फिल्म ‘क्वीन’ के लिए मिला था। तीसरी बार ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए कंगना ने साल 2016 में नेशनल अवॉर्ड जीता था और अब साल 2021 में एक बार फिर कंगना ने नेशनल अवॉर्ड हासिल किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *