The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

केंद्रीय गृहमंत्री ने श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Spread the love

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि 20,000 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है, और 6,000 लोगों को आज नौकरी मिलने वाली है। ये सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से की गई हैं। सही कौशल वाले लोगों को बिना भाई-भतीजावाद के काम पर रखा गया है। आप सब अपने दिल में से खौफ और डर निकाल दीजिये। कश्मीर की शांति और विकास की यात्रा में अब कोई खलल नहीं डाल सकता। सूफीवाद मध्य पूर्व और कश्मीर के रास्ते भारत आया था। कश्मीर ने पूरे देश को सूफीवाद का तोहफा दिया है। सूफियों को विकास और विकास की बहुत आशा है।
आज 30,000 लोग लोकतांत्रिक तरीके से कश्मीर के लोगों के प्रतिनिधि बन गए हैं। मैं कश्मीर के युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में शामिल होने और कई स्तरों पर जनप्रतिनिधि बनने का आह्वान करता हूं। मैं आज कश्मीर के युवाओं से अपील करने आया हूं कि जिन्होंने आपके हाथ में पत्थर पकड़ाए थे, उन्होंने आपका क्या भला किया? जिन्होंने आपके हाथ में हथियार पकड़ाए थे, उन्होंने आपका क्या भला किया? POK आपके नजदीक है, वहां पूछिए कि गांव में बिजली आई, अस्पताल है, मेडिकल कॉलेज बन रहा है क्या? गांव में पीने का पानी आता है क्या महिलाओं के लिए शौचालय बना है क्या? वहां कुछ नहीं हुआ है और ये लोग पाकिस्तान की बात करते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor