Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भैसबोड़ में विराजित देवी प्रतिमाओं का दर्शन करने पहुंची कांति सोनवानी व जनपद शारदा लोकनाथ साहू

Spread the love
”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। ग्राम भैसबोड़ में विराजित दुर्गा देवी की प्रतिमाओं का दर्शन करने धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी एवं कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू पहुंची। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया दुर्गोत्सव समिति खंती पारा द्वारा बनाये गये कृत्रिम गुफाओ में विराजित 51 देवी प्रतिमाओं एवं विभिन्न प्रकार की झांकीयों का दर्शन किया साथ ही यहां उन्होने शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति टिकरा पारा, शीतला माता मंदिर,सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति पुराना बाजार चौक एवं शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति नयाबाजार चौक में भी विराजित प्रतिमाओं का दर्शन किये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी एवं जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने समस्त ग्राम वासियो को नवरात्रि पर्व की बधाई दिया। कांति सोनवानी ने ग्राम भैसबोड़ में नया रंगमंच बनवाने की घोषणा की साथ ही उन्होंने छतीसगढ़ शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया एवं दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल दिलाने का भी वादा किया। इसी क्रम में शारदा लोकनाथ साहू ने भी भैसबोड़ के माँ शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार करने की घोषणा किया। इस अवसर पर मिनेश्वरी साहू सरपंच भैसबोड़, होमेन्द्र साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष भखारा, पुरुषोत्तम मोरखे, पुष्पलता साहू, रामकुमार बंजारे सचिव भैसबोड़,दिलीप साहू सरपंच प्रतिनिधि, पंच उर्मि सेन,ईश्वर साहू, मोंगरा बाई, लता ढीमर एवं समस्त पंचगण,माता रानी के पंडागण सुरुजभान साहू, तोरण साहू, जागेश्वर तारक, गंगाराम तारक, डेमन साहू, चंद्रहास, वीरेंद्र, गोलू, ओमप्रकाश सेन, दौलत राम, तोरण नगारची, जिनेन्द्र, हिमाचल, पप्पु, सुन्दरलाल, नर्सिंग यादव, दसरु यादव, दुलार, मोहेन्द्र, लोकेश, रामप्रसाद ध्रुव, गोपाल राम, कन्हैया राम, बिदेशी राम, रोहित साहू, सालिक कंवर, रवि, कुम्भकरण , कृष्णकुमार साहू पंचायत सेवक, भेखु राम पंचायत सेवक अंवरी एवं समस्त ग्रामवासी भैसबोड़ उपस्थित रहें |

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor