The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

BollywoodMISC

कैटरीना विक्की कौशल के घर गूँजी किलकारी

Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर किलकारी गूंजी है। वे मम्मी पापा बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने चाहने वालों को इसकी जानकारी दी। अब शादी के चार साल एक नए अध्याय पैरेंटहुड की शुरुआत करेंगे। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट आते ही उन्हें बधाइयां मिलने लगी। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही कैटरीना की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक कोलैब पोस्ट साझा किया है और जानकारी दी कि वो बेबी बॉय के मम्मी-पापा बने हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने ‘ब्लेस्ड’ लिखा। इसके साथ ही एक ग्राफ़िक शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘हमारी खुशियां का बंडल आ गया है। बहुत सारे प्यार और ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपने बेबी बॉय का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं।
ये पोस्ट वायरल होते ही फैंस और फिल्मी सितारे बधाई देने लगे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मनीष पॉल ने लिखा, ‘आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई।’ गुनीत मोंगा ने भी पोस्ट किया, ‘बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor