The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ उपचुनाव:जेसीसीजे प्रत्याशी नरेंद्र सोनी बाइक रैली निकाल कर किया नामांकन दाखिल

Spread the love

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिवस है। खैरागढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी ताकत बनकर उभरी और सीट पर कब्जा करने वाली जेसीसीजे के प्रत्याशी ने भी रैली निकालकर नामांकन भरा। जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी भी नामांकन के लिए राजनांदगांव पहुंचे। जेसीसीजे की ओर से नरेंद्र सोनी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अपने शीर्ष नेताओं को अपने बीच पाकर जेसीसीजे के कार्यकर्ता कापी उत्साहित दिखे। नामांकन दाखिले के लिए निकली जेसीसीजे की रैली में बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *