The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बीड़ी नहीं देने पर हत्या के नियत से मारा चाकू, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रायपुर । रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में बीड़ी नहीं देने पर जानलेवा हमला कर युवक के पेट चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सारागांव खरोरा निवासी सोमेश कुमार सेन ने थाने में 9 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का चाचा का लड़का सूरज कुमार सेन के साथ मनीष वर्मा का 8 अगस्त की शाम 7:00 बजे बड़ी मांगने की बात पर वाद विवाद हुआ ,जिसके बाद मनीष वर्मा ने अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से सूरज के पेट में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, चोट लगने से सूरज के पेट का अतडी बाहर आ गया। उसे तत्काल एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मनीष वर्मा के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor