The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जानिए क्या है सीएम भूपेश बघेल का आज का शेड्यूल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम बघेल सुबह साढ़े 11 बजे राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित ‘मार्ग नामकरण समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा‘ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं खेल संगठनों के संरक्षक स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ओसीएम चौक से कोतवाली चौक तक मार्ग का नामकरण स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल मार्ग घोषित करेंगे। नगर निगम रायपुर की ओर इस मार्ग का नामकरण स्वर्गीय इंदरचंद जी धाड़ीवाल मार्ग किया गया है। सीएम बघेल दोपहर 12.10 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ‘युवा सम्मेलन‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्योग संगठन पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के 116वें वार्षिक सत्र के समापन कार्यक्रम में तथा शाम 5.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस से गांधी विचार फाउंडेशन, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं न्यू नेरेटिव फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गांधी जी की शांति की अवधारणा और सम्भावना‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

“राहुल चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor