Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कोरिया तिहरा हत्याकांड, परिजनों ने सीबीआई जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की

Spread the love

कोरिया जिले के नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में अब भी आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच मंत्री रामविचार नेताम ने नौगई पहुंचकर मृतक भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, सीबीआई जांच और घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की, जिसे मंत्री ने गंभीरता से सुनते हुए हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, शैलेश शिवहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि 16 जून की देर रात नौगई गांव में रेत घाट विवाद को लेकर हुई इस घटना में भाजपा नेता भरत सिंह सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor