The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रेक्टर एजेंसी का कर्मचारी लाखों रुपये कर लिया गबन,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
सूरजपूर।
ट्रेक्टर एजेंसी का कर्मचारी लाखों रुपये ग्राहकों से वसूल कर एजेन्सी में जमा न कर गबन कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 408 भादंसं पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सतीश चौबे उम्र 42 वर्ष निवासी नगर पंचायत प्रतापपुर सूरजपूर ने सुरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह नगरपंचायत प्रतापपुर में आईसर ट्रेक्टर का आश्वी ट्रेक्ट्र एजेंसी का ब्रांच का संचालन करता है। बिक्री एवं हिसाब किताब देखने के लिए देवानंद मिश्रा 46 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 नगर पंचायत प्रतापपुर को मासिक वेतन पर वर्ष 2018 से रखा था तथा क्षेत्र के किसानों को ट्रेक्टर बिक्री करता है साथ ही किसान लोग कृषि उपकरणों को उधार में भी क्रय कर ले जाते हैं जिसका हिसाब किताब व वसूली तगादा देवानंद मिश्रा करता है जो माह मार्च 2022 से अगस्त 2022 के मध्य किसानों से उधारी की राशि 3,86,100/- रुपये वसूल कर एजेन्सी में जमा न कर गबन कर लिया। देवानंद मिश्रा वसूली राशि एजेन्सी में कुछ दिनों में जमा कर दुंगा कहकर समय मांगा था। लेकिन अब वह राशि एजेन्सी में जमा नहीं कर रहा है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *