The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

जल्द आयेगा कानून,सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों का तस्वीर भेजने वाले को मिलेगा 500 सौ का इनाम-नितिन गडकरी

Spread the love

नई दिल्ली । यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क पर खड़े किए गए वाहन की तस्वीर भेजता है, तो उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा। सरकार जल्द इस तरह का एक कानून लाने जा रही है। वहीं पार्किंग गलत तरीके से करने वाले वाहन मालिक को 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि वह सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘मैं एक कानून लाने वाला हूं कि रोड पर जो वाहन खड़ा करेगा, उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले की तस्वीर खींचकर भेजने वाले को इसमें से 500 रुपये दिए जाएंगे.’’
मंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बनाते है। इसके बजाय वे अपना वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor