The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया है। उसने फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश किया था। इसी मामले में रॉयल ओमान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई है, जिसे भारतीय जांच एजेंसियों के अनुरोध पर जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार उसे वापस लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसके लिए ओमान सरकार से प्रत्यर्पण (भारत भेजने) की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल सौरभ चंद्राकर को मस्कट के अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उसने अपनी तरफ से केस लड़ने के लिए वकीलों की टीम भी रखी है। वहीं, ओमान में फर्जी पासपोर्ट और अवैध तरीके से प्रवेश करने के मामले की जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor