The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

Spread the love

रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय और शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। यह निर्णय लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर लिया गया है। जारी आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र शिक्षकों को शीघ्र पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। शासन का कहना है कि इस फैसले से सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सकेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor