The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshCrime

ATS ने आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार 3 संदिग्ध को 14 जुलाई तक भेजा जेल

Spread the love

मध्य प्रदेश ATS द्वारा आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों को कोर्ट ने 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को ATS ने भोपाल निवासी फराज, उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी नईम अब्दुल्ला और बिहार निवासी इजहारुल हक को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान ATS ने आरोपियों की आगे की पुलिस रिमांड नहीं मांगी। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि आरोपियों के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच अभी जारी है और आशंका है कि जेल से बाहर रहने पर आरोपी जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने तीनों को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। जांच में सामने आया है कि इजहारुल हक सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और प्रारंभिक पूछताछ में कथित तौर पर टारगेट किलिंग की साजिश से जुड़े संकेत मिले हैं। फिलहाल ATS जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य कड़ियों की जांच में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *