The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ़्तार कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत,एक की मौत

Spread the love

कवर्धा। तेज रफ़्तार कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। कार चालक के शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर कार चालक के शिनाख्त में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल हाईवे-30 में पिपरिया थाना अंतर्गत बिरकोना गांव के पास का है। ट्रक और कार की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण युवक का शव कार में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस शव को निकालने में घंटेभर से कड़ी मशक्कत कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *