The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या,नग्न हालत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर में एक अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव 24 नवंबर की सुबह नग्न हालत में घर से करीब एक किमी दूर मेन रोड पर पड़ा मिला। सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही पुलिस को टूटे हुए डंडे पड़े मिले हैं। हालांकि अभी तक अधेड़ के कपड़े नहीं मिल सके हैं। आशंका है कि संपत्ति विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मौके पर है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गुजियाबोर निवासी परदेशी सोनी 55 वर्ष पुत्र बुड़गा सोनी खेती-किसानी करता था। उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मेन रोड पर नग्न हालत में पड़ा मिला है। पूरे शरीर पर डंडे से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *