The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री अनिला भेंड़िया ने वनांचल क्षेत्र ककईपार में हायर सेकेंडरी स्कूल का किया लोकार्पण

Spread the love

रायपुर। राज्य सरकार दूर-दराज के इलाकों के बच्चों तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिले के वनांचल क्षेत्र मोहला विकासखंड के ककईपार में हायर सेकेंडरी स्कूल का शुभारंभ किया। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को अपने मुख्य एजेंडा में शामिल करते हुए लगातार कार्य कर रही है। वनांचल क्षेत्र में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सौगात मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने के नई ऊंचाइयां छूने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है। हम संकल्पित भावना के साथ बच्चों का भविष्य गढ़ऩे का काम कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor