The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मंत्री डॉ. टेकाम 8 जुलाई को बालोद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Spread the love

रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 8 जुलाई को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम 8 जुलाई को सुबह 11 बजे रायपुर से बालोद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एवं विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 3.45 बजे सिन्हा समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन करने के बाद अर्जुन्दा से शाम 4.15 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor