The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नाबालिग प्रेमिका और युवा प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान

Spread the love

बालोद। बालोद में एक नाबालिग प्रेमिका और 20 साल के किशोर प्रेमी जोड़े ने चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों के शव आज सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद की गई।
जानकारी के मुताबिक, चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर आज सुबह दो शव मिले हैं। घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जाँच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दोनों प्रेमी होने की बात सामने आई है।
ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग का शव लहूलुहान हालत में मिला, जबकि युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ था। जांच के दौरान शवों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों इसी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे थे। एक युवक की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम के रूप में हुई है। दूसरे शव की पहचान डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में की गई है।
जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जुटी हुई है।. परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *