The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जय जवान जय किसान के प्रेणता लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर विधायक ने की श्रद्धासुमन अर्पित

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें हमारा हृदय कोटि नमन करते हुए विधायक रंजना साहू ने कहा कि जय जवान जय किसान नारे के प्रणेता व स्व. लालबहादुर शास्त्री जी सच्चे अर्थो में भारत रत्न थे, उन्होंने अपनी सादगी , ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से ना सिर्फ देश का नेतृत्व किया बल्कि हमारे वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हुए किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम प्रयास किए । स्वदेशी विचारधारा को जनमानस तक पहुँचाने वाले, सादगी से भरपूर जीवन को ही अपना पर्याय मानने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर विधायक ने निज निवास पर छायाचित्र पर सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *