Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दिए 3 लाख करोड़, सिंहदेव ने माना, भूपेश भी करें स्वीकार : बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर. पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सरकार के विकास के लिए ज्यादा फंड दिया है। ये सच है, जो छुप नहीं सकता। इनके उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मंच से धन्यवाद दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ आरोप लगाते है, कुछ काम नहीं करते हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ को सिर्फ 70,000 करोड़ रुपए मिले, जबकि पीएम मोदी के कार्यकाल में राज्य को पांच साल में 3 लाख करोड़ रुपये मिले।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनको (भूपेश) कम से कम धन्यवाद तो देना चाहिए। वे एहसान तो मानते नहीं है,उनका केवल एक ही काम है आरोप लगाना, कुछ काम तो करते नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor