The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

यूपी में 10 विभागों में 600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के किए गए तबादले

Spread the love

यूपी।उत्तरप्रदेश में 30 जूून की शाम 10 विभागों में 600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें परिवहन विभाग, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग, होमगार्ड, पूर्ति विभाग जैसे कई विभागों में तबादले किए गए है। इतने बड़े स्तर पर तबादले की खबर से अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मची है।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में 185 जूनियर इंजीनियरों का तबादला किया गया है। यह सभी सिविल इंजीनियर हैं। इन्हें एक सप्ताह में नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग के मुख्य अभियंता (कार्मिक) हर प्रसाद ने गुरुवार को इनका तबादला आदेश जारी कर दिया।
खाद्य व रसद विभाग में गुरुवार को डेढ़ दर्जन जिला खाद्य विपणन अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor