The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रियंका गांधी की 40 फीसदी महिला उम्मीदवार की बात से, रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप

Spread the love

THEPOPATLAL कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिला उम्मीदवार को टिकट देगी। प्रियंका गांधी के इस ऐलान के बाद से प्रदेश में सियासी उबाल आ गया है। बीजेपी, सपा और बसपा ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस से बीजेपी में आई रीता बहुगुणा जोशी ने इसे महिलाओं के साथ मजाक बताते हुए कहा कि जो महिलाएं कांग्रेस के लिए काम कर रही थी, उसे तो कांग्रेस ने रोका नहीं और अब 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पर इस ऐलान को लेकर सवाल भी उठाये हैं। कहा कि”जिन महिलाओं ने कांग्रेस के लिए काम किया उन्हें ये रोक नहीं पाए। सुष्मिता देव ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। मुझे भी अपमानित किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *