The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मुंबई लोकल एसी ट्रेनों का किराया होगा कम,रेल राज्य मंत्री दानवे

Spread the love

मुंबई।केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने 29 अप्रैल को घोषणा की कि मुंबई में वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेनों का किराया 50 प्रतिशत घटाया जाएगा। दानवे ने भायखला रेलवे स्टेशन की पुनर्निर्मित धरोहर इमारत के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
दानवे ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी के लिए मौजूदा न्यूनतम किराया 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों के किराए को कम करने के लिए लंबे समय से यात्रियों के द्वारा मांग की जा रही थी और उन्हें मौजूदा किराए को कम से कम 20-30 प्रतिशत कम करने के सुझाव मिले थे।
हालांकि, दानवे ने यह नहीं बताया कि किराए में संशोधन कब से लागू होगा। मध्य और पश्चिम रेलवे प्रतिदिन लगभग 80 वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor