The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने रोड पर पत्थर रखकर मार्ग किया बंद,जवानों ने खोला मार्ग

Spread the love

बस्तर। नारायणपुर जिले में माओवादी 23 मार्च से 29 मार्च तक साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह मना रहे हैं। नक्सलियों के इस सप्ताह का आज 29 मार्च को आखिरी दिन है। माओवादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए देर रात ओरछा ब्लॉक मुख्यालाय को नारायणपुर जिला मुख्यालाय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जगह-जगह पत्थर रख मार्ग को बंद कर दिया था। जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हो गया था। हालांकि मौके पर पहुंचे जवानों ने मार्ग खोल दिया है। माओवादियों ने अपने इस सप्ताह में दूसरी बार इसी सड़क को निशाना बनाया है। इससे पहले 23 मार्च को भी सड़क को जगह-जगह से काटा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *