The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने हैदराबाद जा रही यात्री बस में लगाई आग

Spread the love

सुकमा/रायपुर।छत्तीसगढ़ में दंडकारण्य बंद का आह्वान करने के बाद नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सोमवार सुबह माओवादियों ने एक बस को रोककर यात्रियों को सड़क पर उतार दिया और बस में आग लगा दी। नक्सलियों ने सुकमा जिले के कोंटा से 15 किलोमीटर दूर चिंतुर थाना क्षेत्र के कोतुर के पास इसी घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा से यात्रियों को लेकर हैदराबाद जा रही बस को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा से लगभग 15 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश के चिंतुर थाना क्षेत्र के कोतुर में हथियारबंद नक्सलियों ने बस को रोककर उसमें सवार सभी यात्रियों को उतार दिया। फिर उस बस में आग लगा दी। आगजनी बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई है। छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग यात्री पैदल ही आगे बढ़े है और इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची है। फोर्स क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही है। नक्सली बंद की वजह से अंदरुनी इलाकों में आवाजाही पर असर पड़ा है।घटना के बाद फोर्स इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *