The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बेरोजगार बच्चों को नौकरी दिलाने के नाम पर मां से पड़ोसन ने ठगे 3 लाख रूपए

Spread the love

कोरबा/रायपुर । महिला एसईसीएल कर्मी के बेटे और बेटी को सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक युवती ने तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
दरअसल एसईसीएल कुसकुंडा के जीएम ऑफिस में काम करने वाली रेहाना परवीन यासिनी ने आरोप लगाया है कि उसकी पड़ोस में रहने वाली तरुणी सारथी ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए है। कई माह गुजरने के बाद नौकरी नहीं लगी। तब उसे धोखाधड़ी का पता चला। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है​ कि उसके दोनों बच्चें दोनों बेरोजगार हैं। दोनों को नौकरी दिलाने के नाम पर युवती ने झांसे में लेकर लाखों रूपए ठग दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor