The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नवजात बच्ची का कुत्तों के बच्चों ने बच्ची का रात भर रखा ध्यान ,जाने पूरी खबर

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। नवजात बच्ची लावारिस हालत में छोटे-छोटे कुत्तों बीच मिली है। कुत्तों के बच्चों ने बच्ची का रात भर ध्यान रखा। ये शर्मसार कर देने वाली घटना लोरमी के सारिसताल गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी के सारिसताल गांव में गांव वालो को पैरवट के पास एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली है नवजात बच्ची जिस जगह पर मिली है उस जगह कुत्ते के करीब 4बच्चें पड़े हुए थे लेकिन राहत की बात यह है कि कुत्तों ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया बल्की रात भर उसकी रक्षा करते रहे। नवजात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहा मौके पर पहुंची और बच्ची को चाइल्ड लाइन मुंगेली भेजा गया। समाज की लोकलाज भय से नवजात को छोड़कर भाग निकले उसके परिजन। मामला लोरमी के सारिसताल गांव का है। पुलिस की जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor