The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

दो दिनों की भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, उफान पर नदी-नाले, कई मार्ग बंद

Spread the love

जांजगीर-चांपा। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई नदी-नाले उफान पर होने से ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। जिला प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर नगर सैनिकों की तैनाती की है। लगातार बारिश के कारण नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित हो गई, जिससे सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। नैला मार्ग पर घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

बारिश के चलते रिंगनी और बिलारी गांव के कांजी नाले उफान पर हैं, जिससे इन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पिछले 10 घंटे से बाधित है। वहीं खेतों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है। बिलासपुर-पामगढ़ मार्ग पर लीलागर नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पुल पूरी तरह जलमग्न हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *