The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने की शपथ वाली वीडियो वायरल होने पर एसडीएम द्वारा संबंधितों को जारी हुआ नोटिस

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
गोण्डवाना समाज के सदस्यों द्वारा अपने प्रत्याशी को वोट दिलाने की शपथ दिलाने व उसके पक्ष में मतदान करने प्रेरित किये जाने से सबन्धित दुर्गूकोंदल का वीडियो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल होने पर आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने के संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि क्यों न आपके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत् कार्यवाही की जाये।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर द्वारा इस संबंध में संबंधितों को 28 नवम्बर 2022 को कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर लिखित में जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा संतोषजनक जवाब नहीं होने की स्थिति में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत् कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *