The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

आर्यन खान के फोन से मिली आपत्तिजनक तस्वीरें, चैट से हुए चौकाने वाले खुलासे

Spread the love

नई दिल्ली । आर्यन खान के एनसीबी रिमांड में कहा गया है कि उनके फोन में तस्वीरों के रूप में चौंकाने वाली आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। एनसीबी ने 11 तारीख तक और हिरासत की मांग की है। बताया जा रहा है कि आर्यन के फोन से पिकचर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं, जो इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार हुए सभी 8 आरोपी अलग-अलग ग्रुप में शिप पर पहुंचे थे। इसलिए उनके बाकी साथी जो ड्रग्स का सेवन कर रहे थे वह छापेमारी की सूचना मिलने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में अभी लगातार छापेमारी की जा रही है और बड़ी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor