The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महाशिवरात्रि के अवसर पर भिलाई में भोले बाबा की भव्य बारात निकाली गई,121 झांकियों को देखकर पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय

Spread the love

भिलाई । महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार शाम भिलाई में भोले बाबा की भव्य बारात निकाली गई। बारात में जहां अलग-अलग राज्यों से आई सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग झांकियां देखने को मिली तो वहीं फिल्मी गानों और डीजे की धुन में बाबा के बाराती भी जमकर नाचे। यह बारात हथखोज से शाम को निकली और केनाल रोड होते हुए देर रात तक चलती रही।बाबा की बारात में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के कई नामी और दिग्गज लोग भी पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, सांसद विजय बघेल, संजय बघेल सहित भाजपा-कांग्रेस के पार्षद व नेता भी शामिल हुए। भिलाई क्षेत्र में निकलने वाली बाबा की बारात की पहचान पूरे भारतवर्ष में है। मंगलवार रात जहां लेजर शो और डीजे की धुन ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया तो वहीं केरल से आई 6 झांकियां, विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश से आई 6 झांकियों सहित पूरे छत्तीसगढ़ से आई 121 झांकियों को देखकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यहां भगवान शंकर, काली, सरस्वती, बजरंगबली, दुर्गा, गणेश, कार्तिकेय आदि देवताओं की वेशभूषा वाली झांकियां देखने को मिलीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor