The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में वर्ल्ड कैंसर डे के उपलक्ष में कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Spread the love

रायपुर | केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में 4 फरवरी वर्ल्ड कैंसर डे के उपलक्ष में कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर की प्राचार्य प्रभा मींस के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ | इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ बीनू मैथ्यू (असिस्टेंट प्रोफेसर) एम्स रायपुर एवं राजेंद्र सिंह (नर्सिंग ट्यूटर) दोनों वक्ताओं ने बच्चों एवं शिक्षकों को कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाने का आगरा किया | डॉ बीनू मैथ्यू ने बताया कि एम्स रायपुर में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध है एवं किस-किस दिन उपलब्ध है | राजेंद्र सिंह द्वारा कैंसर बीमारी को आसान तरीकों से घर पर कैसे पहचाने और उसका इलाज किस प्रकार से कर सकते हैं इस पर विस्तृत जानकारी दी गई | इस कार्यक्रम का आयोजन एलिजाबेथ जे मैथ्यू टी.जी.टी बायोलॉजी ने किया | इस अवसर पर शिक्षकों में आर.के झा , दीपा सराफ , यामिनी त्रिपाठी , दीपक प्रधान सहित अन्य शिक्षक एवं छात्रों में देवांश तिवारी , दिव्याकिता मानिकपुरी , भावना , अनिशा , कलीका , श्रीविद्या , विक्रम कुमार एवं किरण सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor