Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद एक घायल

Spread the love

नारायणपुर/रायपुर। रोड सुरक्षा में निकले जवानों में दो जवान आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए है। इस घटना में आईईटीबीपी-53 बीएन की पार्टी के एएसआई शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल है, जिनके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे आईईटीबीपी-53 बीएन की एक पार्टी थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत सोनपुर से डोंगरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा हेतु निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में दो जवान आ गए। इस ब्लास्ट में एएसआई राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए । वहीं हेड कॉन्स्टेबल महेश की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor