The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खुद का रिश्तेदार बताकर आरक्षक से 75 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी

Spread the love

रायपुर। राजधानी में आरक्षक से 75 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल आरक्षक को आरोपी ने उसका रिश्तेदार बताकर एलआईसी के पैसे उसके खाते में ट्रांसर्फर करने की बात कहकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल पुराना पुलिस मुख्यालय सिविल लाईन के आरक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 दिसंबर की दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके स्वयं को उसका रिश्तेदार बताते हुए कहा कि आर्मी वाला दोस्त एलआईसी का पैसा उसके खाते में ट्रांसर्फर करेगा। जिसके बाद वह उसके झांसे में आ गया। आरोपी ने प्रार्थी को ऑनलाइन 4 रुपये ट्रांसर्फर किया जिसके बाद लगातार 6 बार में प्रार्थी के खाते से 75 हजार रुपये कट गए। प्रार्थी ने दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो नंबर नहीं ​लगा। जिसके बाद सायबर सेल में पहुंचकर रिपोर्ट किया तब पता चला कि व ठगी का शिकार हो गया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor