The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जायडस केडिला फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर से लाखों की ऑनलाइन ठगी,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की वारदात कम नहीं हो रही। लोग ठगों के झांसे में आकर पैसे गवां रहे हैं। इसमें ज्यादातर पढ़े लिखे लोग फंस रहे। जहां एक कंपनी के एरिया मैनेजर को ही ठगों ने अपना निशाना बना डाला। पुलिस ने फोन धारक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जायडस केडिला फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर प्रकाश सरोदे ने ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मैनेजर ने बताया कि उनको क्रेडिट कार्ड के जरिए जनरल इंश्योरेंस इत्यादि सुविधा देने के लिए कस्टमर केयर नंबर 39020202 से बार-बार फोन आ रहा था। मना करने के बाद सुविधा को हटाने के लिए कहा तो ओटीपी नंबर मांगा। पीड़ित ने जैसे ही ओटीपी नंबर बताया तो क्रेडिट कार्ड से दो बार में 78 हजार 91 हजार 120 रुपये कट गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *