The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

12 वर्ष के मोदी राज में पूंजीपतियों का ही इजाफा हुआ: तन्खा

Spread the love

रायपुर। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए पूंजीवादियों की सरकार बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपना दूसरा घर बताया।
उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर कहा कि यह पूंजीवादी सरकार है, जिसमें पूंजीवादियों का ही इजाफा हुआ है। पिछले वर्षों में देश की आम जनता ने कई चुनौतियों का सामना किया, यह सरकार की नीतिगत विफलता है।
बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडरों के दामों में उछाल को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। मिडिल क्लास के लिए यह मुसीबत की घड़ी है। सबको पता था कि आज यह वैश्विक मुसीबत है। पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को विश्वगुरु बताते हुए चुनौती से निपटने का दावा किया था, लेकिन क्या हुआ?
रायपुर दौरे पर पहुंचे सांसद तन्खा ने बताया कि यह उनका निजी दौरा है। यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। छत्तीसगढ़ उनके लिए दूसरे घर जैसा है। उन्होंने पुराने दिन को याद करते हुए बताया कि जब वह जबलपुर में वकालत करते थे, तब पूरा छत्तीसगढ़ का इलाका जबलपुर से जुड़ा हुआ था। ऐसे में कई लोगों से मुलाकात होती थी, जिनके कानूनी मामले वहां देखे जाते थे। वह रायपुर और बिलासपुर भी अक्सर आते जाते रहे हैं, इसलिए दोस्तों के बीच आकर यहां बहुत अच्छा लगता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *