The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

अब सुपेबेडा को मिलेगा साल भर साफ़ पानी, तेल नदी में 7 करोड़ की लागत से बनेगा एनीकट

Spread the love

गरियाबंद। अब सुपेबेड़ा को साफ पानी मिलेगा । सुशासन तिहार के दौरान पहुंचे सीएम साय ने तेल नदी पर एनीकेट निर्माण के लिए 7 करोड़ की मंजूरी दी। इसके पेपर वर्क भी बारिश से पहले तैयार करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि 2024 में सरकार ने जलजीवन मिशन के तहत सामूहिक जलप्रदाय योजना के लिए 8 करोड़ की मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत तेल नदी से इंटेक वेल के जरिए पानी ले जाकर सुपबेड़ा में स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट में पानी साफ कर उसे 9 गांव के 2074 परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा। अब यह योजना बन कर तैयार है। इसमें सबसे बड़ा रोड़ा निरंतर जल आपूर्ति की थी, क्योंकि योजना सर्फेस वाटर पर निर्भर थी।
अक्टूबर में नदी सूख जाती है, ऐसे में तेलनदी में 12 माह पानी भरे रहना जरुरी है। दो साल पहले इंटेक वेल के ठीक नीचे 2 करोड़ की लागत से डायफ्रॉम वाल खड़ा किया गया। परन्तु वह पहली बारिश में गिर गया। जलप्रदाय योजना के लिए सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। एनीकेट मंजूरी के लिए लोगों ने आभार व्यक्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *