The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बुजुर्ग महिला को कंधे में कीड़ा का झांसा देकर सोने का लॉकेट लूटने वाला ओरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कवर्धा। कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी बुजुर्ग को झांसा देकर से लूट करने वाले शातिर युवक को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग के कंधे में कीड़ा होने का झांसा देकर गले में पहने उनके सोने का ताबीज लूट लिया था। इसके बाद तिरित यादव ने अपने बेटे तुकाराम यादव को फोन कर इसकी जानकारी दी तो उसने थाने जाकर मामला दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कि और संदेह के आधार पर देवार पारा के भोला देवार को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों से पहचान कराने पर लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके घर से लूटा गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया।उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *