The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राज्य के सेवा सेतु पोर्टल से अब 441 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध

Spread the love

छत्तीसगढ़ शासन ने लोक सेवा केन्द्रों को सेवा सेतु केन्द्रों के रूप में उन्नत किया है, जिससे प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुँचाया जा सके। इसी पहल के तहत ग्राम पंचायतों में ई–डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे हैं और अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ई-जिला प्रबंधक श्रुति अग्रवाल के अनुसार, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन, विवाह प्रमाण-पत्र (ग्रामीण एवं शहरी), भू-नकल सहित कई अन्य सेवाएं सेवा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जिससे नागरिक घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले नागरिकों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों में प्रमाण-पत्र और अन्य सेवाओं के लिए समय, श्रम और आर्थिक संसाधन खर्च करने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु ने यह पारंपरिक व्यवस्था बदलकर ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *