The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पाक अधिकृत कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पाक सेना ने चलाई गोली, 19 की मौत

Spread the love

रावलकोट। रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में 19 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कहा कि विरोध प्रदर्शन का काफिला चिनार चौक तक पहुंच गया था और रावलकोट में मकबूल भट शहीद चौक पर रात के लिए रुकने से पहले D-चौक की ओर बढ़ रहा था।
वीडियो में कहा गया, आज, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने हमारे निर्दोष युवाओं पर गोलीबारी की। नतीजतन, हमारे 19 युवा शहीद हो गए हैं। उनमें आंदोलन के संस्थापक उमर नजीर कश्मीरी के छोटे भाई उस्मान नज़ीर भी शामिल हैं। अन्य शहीदों में खैगाला, कोटली शहर, टट्टापानी, बंजा-बासपुर, छोटा गाला और हवेली का एक-एक साथी शामिल है। कुल मिलाकर 19 लोग शहीद हुए हैं, जिनमें हमारे दो बलूच दोस्त भी शामिल हैं। दो दर्जन अन्य लोग घायल हैं।
उन्होंने विदेशों में रहने वाले कश्मीरियों से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की अपील की और आरोप लगाया कि अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम आगे बढ़ रहे हैं। मैं विदेशों में रहने वाले कश्मीरियों से इन अत्याचारों के खिलाफ खड़े होने की अपील करता हूं। राज्य घबराहट की स्थिति में है और नरसंहार का सहारा ले रहा है। कृपया पाकिस्तानी दूतावासों और संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के सामने विरोध प्रदर्शन करें। लॉन्ग मार्च में शामिल लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रैलियां आयोजित करें।
गौरतलब है कि भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में हुए विरोध प्रदर्शनों को इस्लामाबाद द्वारा अपने “ज़बरदस्ती” कब्ज़े वाले इलाकों में दशकों से किए जा रहे व्यवस्थित शोषण और प्रशासनिक दमन का नतीजा बताया और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित बर्बरता की आलोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *