The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भिलाई शहर में बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत,नगर निगम बनाएगा एसी बस स्टॉप

Spread the love

भिलाई। बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है ,अब यात्रियों को कड़ी धूप में खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पडेगा। नगर निगम यहां एसी बस स्टॉप बनाने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की महापौर परिषद में फैसला ले लिया गया है। महापौर ने अधिकारियों को बस स्टॉप बनाने के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश भी दे दिए हैं।
दरसअल नीरज पाल की अध्यक्षता में निगम आयुक्त रोहित व्यास और अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में महापौर परिषद की बैठक हुई। इसमें महापौर परिषद ने कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दी है। वहीं बैठक में भिलाई शहर में एसी बस स्टॉप बनाए जाने का निर्णय भी लिया गया।
बस स्टॉप के लिए प्राइवेट एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। विज्ञापन बोर्ड आदि लगाने के एवज में एजेंसी पूरा काम करेगी. नेशनल हाईवे के किनारे की जगह को प्राथमिकता देते हुए स्थान का चयन किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *