The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू लहराकर राह चलते लोगों दे रहा था जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


रायपुर । मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात ठाकरे चौक रामकुंड के पास आजाद चौक में चाकू लहराकर आते—जाते लोगों को डराने धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच रेड की कार्रवाई किया। मौके पर एक व्यक्ति द्वारा हाथ मे धारदार चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते हुए मिला जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम सावन मरकाम पिता इंदलु मरकाम उम्र 32 साल निवासी रामकुंड ठाकरे चौक पुराना पुलिस चौकी के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर का निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *