The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घर में सो रही किशोरी अचानक हो गई लापता,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


रायपुर । घर में सो रही किशोरी के अचानक लापता हो जाने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हसदा अभनपुर निवासी कुमारी ज्योति साहू 15 वर्ष 10 अप्रैल की देर ​रात्रि अपने कमरे में अकेले सोयी थी। रात 1 बजे जब उसके पिता पेशाब करने उठा तब लड़की कमरे में नही थी। जिसके बाद उसके पिता गोपेश्वर साहू ने आस—पास पता तलाश किया व अपने रिस्तेदारों तथा जान पहचान के लोगों के यहां किशोरी का पता लगाया ,लेकिन उसका पता नही चल पाया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना थाने में दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *