The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीएल पुनिया आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, देखें कार्यक्रम की शेड्यूल

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम रायपुर पहुंच रहे हैं। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कांग्रेस पदाधिकारी नई दिल्ली से शाम 6 बजे रवाना होकर 7.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां 8.30 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे राजीव भवन में ही वरिष्ट कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ चर्चा करेंगे। रात 8.20 बजे विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor