Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खिलाड़ियों को हमेशा उत्साह, भाईचारा, ईमानदार और खेल भावना से खेलना ही सच्ची जीत है- मोहन मण्डावी

Spread the love

कांकेर। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मण्डावी की मुख्य अतिथि में उद्घाटन किया गया। राज्य के सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दूर्ग और बस्तर सभी पांच जोन के लगभग 550 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा मार्चपास्ट कर सांसद मोहन मण्डावी को सलामी दी गई। उद्घाटन अवसर पर मण्डावी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता ही ऐसे पहले गुरू हैं, जिनके कारण हमें मनुष्य की जीवन मिली है, उनका आदर एवं सम्मान करना सिखें, खेल के माध्यम से शरीर का विकास और पहचान बढ़ती है, जिसके कारण संस्कृतिक समरस्ता का ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल भावना से एक दूसरे को पहचान बनाने में सहायक होती है। जिस खेल की भांति हमें आपसी भाईचारा का भाव जागृत होता है, इसलिए जीवन में खेल की महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने खिलाडियों से कहा कि गुरू और माता-पिता की बताई गई राह पर चलकर अपने मंजिल हांसिल करें। मण्डावी ने प्रतिभागियों को खेल भावना, भाईचारा एवं उत्साह के साथ खेल कर अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने की सझाईश दिया। खेली ही ऐसा विद्या है, जिससे समगृ विकास देश प्रेम की भावना जागृत होती है। 21वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त कुमार ध्रुव, जनपद पंचायत के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष सरोजजितेन्द्र ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेशचन्द्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य नरोत्तम पडोटी, जनपद सदस्य ईश्वर कावड़े, खण्ड शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, विष्णु प्रसाद हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य आरपीएस ठाकुर, खेल अधिकारी संजय जैन, अनिल शर्मा, व्यायाम अनुदेशक आबिदखान, कन्या परिसर से केके चन्देल, वजिद खान, डाॅ. कृष्णमूर्ति शर्मा, दीपक ठाकुर, नितेश उपाध्याय सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor